AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एनटीपीसी कहलगांव के खिलाफ केडिया व लगमा पंचायत के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अनिश्चितकालीन रेलवे ट्रैक जाम!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर कहलगांव के एनटीपीसी कहलगांव के खिलाफ केडिया और लगमा पंचायत के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है वर्षों से लंबित अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को एनटीपीसी के मुख्य कोयला आपूर्ति मार्ग एनजीआर रेलवे ट्रैक को अनिश्चितकालीन के लिए जाम कर दिया गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक रेलवे ट्रैक को जाम रखा जाएगा बता दें कि इसी रेलवे ट्रैक से एनटीपीसी कहलगांव को कोयले की आपूर्ति होती है,ऐसे में इस प्रदर्शन का सीधा असर एनटीपीसी के संचालन पर पड़ना तय माना जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा अब तक केवल आश्वासन ही दिया गया है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है उनके अनुसार सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत जो क्षेत्रीय विकास होना चाहिए, वह बिल्कुल भी नहीं हो पाया है उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं.

*मुख्य सड़क के दोनों किनारों का चौड़ीकरण*

*सड़क पर टावर लाइट की व्यवस्था*स्थानीय अस्पताल का बाउंड्री वॉल निर्माण जर्जर सामुदायिक भवन का पुनर्निर्माण* एनटीपीसी द्वारा बनाए गए जर्जर स्कूल की मरम्मत और विकाससीएसआर फंड का स्थानीय विकास कार्यों में पारदर्शी उपयोगग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी द्वारा सीएसआर फंड का इस्तेमाल यहां के बजाय अन्य स्थानों पर किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी असंतोष है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रदर्शनकारियों की चेतावनी:प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक यह जाम जारी रहेगा उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से ठोस कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि केवल कागजी आश्वासन अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे प्रशासन की भूमिका पर सवाल:इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की भूमिका पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा भी लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि एनटीपीसी प्रबंधन और जिला प्रशासन इस जाम और विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या ठोस कदम उठाते हैं, क्योंकि फिलहाल कहलगांव एनटीपीसी के संचालन पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More