डेढ़ महीने से अंधेरे में रामनगर हरिजन टोला, जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला तो सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण; बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा ,

Muskan Gupta

भागलपुर पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत रामनगर हरिजन टोला में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है बाढ़ के कारण जला ट्रांसफॉर्मर करीब डेढ़ महीने बाद भी नहीं बदला गया है नतीजतन, पूरे टोले के लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है डेढ़ महीने से बिजली गुल,आखिर कब जागेगा विभाग ग्रामीणों के मुताबिक, बाढ़ आने के दौरान ट्रांसफॉर्मर जल गया था,

जिसके बाद से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है लोगों को उम्मीद थी कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद बिजली विभाग जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर देगा, लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी उन्हें बार-बार गुहार लगानी पड़ रही है इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं होना विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं, अब सड़क जाम की चेतावनी,


रामनगर हरिजन टोला के ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदलने और बिजली बहाल करने के लिए कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे पूरे गांव के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे और सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों का कहना है !

कि उनकी मांग कोई नई सुविधा पाने की नहीं, बल्कि बाधित बिजली आपूर्ति को दोबारा शुरू कराने की,

अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है और रामनगर हरिजन टोला में बिजली आपूर्ति कब बहाल होती है फिलहाल, ग्रामीणों की नाराजगी के बीच विभाग की कार्रवाई का इंतजार है !

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article