आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 12 अगस्त 2025 को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 12 अगस्त का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- अनाप-शनाप खर्चों होंगे। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार लगभग रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक रहेगी। नीली वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय है। यात्रा अभी रोक कर रखें। कार्य अभी भी विघ्न-बाधा से भरा रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार मध्यम रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। नकारात्मक ऊर्जा का मानसिक संचार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- गृहकलह बड़ा हो सकता है। घरेलू चीजें बाहर जा सकती हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घबराहट, बेचैनी व उदर रोग से संबंधित परेशानी व रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें और पीली वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article