आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- चंद्रमा मेष राशि में। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में हैं।

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्यथित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। रिस्क मत लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- विद्यार्थियों के लिए सुअवसर। लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे, गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की का साथ होगा। व्यापार अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लाल वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article