आज के राशिफल में जाने ग्रहण का दशा और दिशा इस राशिफल वाले करें काली की पूजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- मंगल नीच के होकर के कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- समय में थोड़ा सा सुधार हुआ है। सूर्य का लग्न में आ जाना आपकी राशि में आ जाना, ये बहुत अच्छा हो गया है आपके लिए। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी हो गई है। संतान का साथ। प्रेम का साथ। शुभता के प्रतीक। ओजस्वी-तेजस्वी भी बन गए हैं।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से कोई भी पंगा मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा तो एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- सरकारी तंत्र का बहुत लाभ रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम रहेगा और भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत थोड़ी खराब दिख रही है। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। बस कलह खासकर घरेलू कलह से बचिएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। हालांकि अभी अष्टम भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। फिर भी सूर्य के नवम भाव में आ जाने से एक बहुत अच्छी स्थिति थोड़ी सी हो गई है आपकी। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- धनार्जन करेंगे। अपनों में वृद्धि होगी। कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। थोड़ा सा सुधार हर चीज में दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार ठीक-ठाक दिख रहा है। लेकिन अभी बहुत अच्छा नहीं है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन व्याकुल रहेगा। तनावग्रस्त रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ठीक-ठाक कहा जाएगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है लेकिन चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार पहले से बेहतर। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article