आज के राशिफल में जाने ग्रहण का दशा और दिशा शनि देव इस राशिफल वालों पर पड़ेंगे..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- शनि और चंद्रमा कुंभ राशि में। सूर्य,बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।


मेष राशि- आय में आशातीत सफलता नहीं मिलेगी। जितना सोचेंगे, जैसा सोचेंगे वैसा नहीं होगा और जो नहीं सोचेंगे वैसा हो सकता है। यात्रा कष्टकारी होगी। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। अवसाद सा फील करेंगे। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी में न पड़ें अभी। राजनीतिक स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा नहीं है। मध्यम समय। खराब नहीं होगा लेकिन थोड़ा मन के माफिक नहीं होगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम गति से ही चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम अच्छा है। संतान भी अच्छा है लेकिन मुलाकात अभी रोक के रखें प्रेम में। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा मध्यम समय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शनिदेव की शरण में बने रहें। उन्हें प्रणाम करते रहें। अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कोई बड़ा विवाद न हो इस बात को ध्यान में रखें और शांतचित्त होकर निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में अभी बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि का संकेत है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article