80वें स्वतंत्रता दिवस पर रविशंकर प्रसाद का संदेश- विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने पटना स्थित आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया!

इस मौके पर रविशंकर प्रसाद ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आजादी के 80 साल पूरे होने पर हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस से लेकर 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव तक जाएंगे।” कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और देशभक्ति गीतों के साथ माहौल देशभक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.!

Share This Article