बिहार सचिवालय सेवा व आशुलिपिक सेवा के पदों का पुनर्गठन, मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

3 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। बैठक में बिहार सचिवालय सेवा एवं बिहार आशुलिपिक सेवा के विभिन्न स्तरों के पदों का पुनर्गठन अनुमोदित किया गया।कई वर्षों से बिहार सचिवालय सेवा संघ इस पुनर्गठन की मांग कर रहा था। अंततः मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार करते हुए इसे मंजूरी दे दी।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष आदर्श वैभव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं संघ के महासचिव राणा रणजीत कुमार ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सचिवालय सेवा के सभी सदस्य राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों में पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के वरिष्ठ सदस्य वरुण पांडे, संजीव तिवारी, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव पांडे, सुशील कुमार, अनूप कुमार, सुरेंद्र यादव, अमरनाथ दूबे सहित बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मी उपस्थित थे।इसके साथ ही बिहार आशुलिपिक सेवा से राकेश रंजन सिंह, विजय पासवान, धनंजय कुमार और अजय तिवारी समेत सैकड़ों सदस्य भी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article