महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: सुपौल , बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। धरना में बड़ी संख्या में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया, जिलाध्यक्ष संतोष सरदार सहित जिले भर के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
राज्य और देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य और देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बेरोजगारी की समस्या गंभीर होती जा रही है, जबकि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। इसके बावजूद सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही है।
कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है
राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है। वहीं, लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं और छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
प्रशासनिक व्यवस्था अव्यवस्थित हो चुकी है
वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रशासनिक व्यवस्था अव्यवस्थित हो चुकी है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है, तो राजद राज्यव्यापी और बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article