बिहार में सड़क हादसों का कहर, पटना मरीन ड्राइव पर भीषण दुर्घटना में 11 वर्षीय बच्ची की मौत माता पिता समेत तीन घायल।

Puja Srivastav

NEWS PR डेस्क : राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार वर्षीय बच्चा समेत उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज पीएमसीएच में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार मधुबनी का रहने वाला है। घायल युवक पटना में एक निजी सीए के यहां अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। और रविवार होने के कारण बच्चों के साथ घूमने जा रहा था लेकिन मरीन ड्राइव पर किसी अज्ञात कार ने मोटरसाइकल सवार को पीछे ठोकर मार दिया और बड़ी घटना हो गई। घटना की सूचना पीड़ित परिजनो को दी गई है जहां परिजनों में चीखपुकार मचा हुआ है।

वहीं, बिहार में आज सड़क हादसों में 11 से अधिक लोगों की जान चले जाने की जानकारी मिली है पहला बिहटा हाइवे पर देर रात ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है।

इसके अलावा धुंध के कारण बक्सर में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जिसके कारण परिजनों में कोहराम मच गया है।

आपको बता दें की पटना समेत अलग अलग जगहों पे अलग अलग कारणों से
हुई दुर्घटना कई जिंदगियां उजर गई जिसके कारण परिवार में सभी जगह चीख पुकार मचा हुआ है

Share This Article