बिहार में मौसम का मिजाज बदला, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों में आंधी-पानी और बारिश ने जहां गर्मी से कुछ राहत दी थी, वहीं अब तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है और हीट वेव की स्थिति बन सकती है।बारिश और वज्रपात के चलते अब तक करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन अब मौसम का मिजाज फिर से गर्म होने लगा है। रविवार को गया में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं पटना, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, भागलपुर, सिवान, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और जमुई में तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहा।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर औरंगाबाद, अरवल, गया, कैमूर और रोहतास में पारा 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इन इलाकों में गर्म हवा (लू) चलने का खतरा मंडरा रहा है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम बिहार में 23 और 24 अप्रैल से लू का असर देखने को मिल सकता है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article