NEWS PR डेस्क: गया। समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए रोटरी क्लब ऑफ गया युवा ने नए सत्र 2026–27 की शुरुआत एक प्रेरणादायक पहल के साथ की। सत्र के पहले सेवा प्रकल्प के तहत क्लब ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवाएं देने वाले 20 चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में क्लब के पांच सदस्य चिकित्सकों सहित कुल 20 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अर्श हॉस्पिटल के डॉ. नवीनत निश्चल एवं उनकी टीम, मेडिवर्स हॉस्पिटल के डॉ. मंजुल विजय, डॉ. तेजस्वी नंदन और उनके अस्पताल की चिकित्सक टीम तथा वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. क्रांति किशोर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन स्मिता पोद्दार ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण और सेवा भाव से समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे सेवा-भावी डॉक्टरों का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है और नए सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम में क्लब की सचिव स्मिता पोद्दार, एजी अर्चना गोयंका, अनुराग पोद्दार, दिव्य प्रकाश गोयंका, विवेक अग्रवाल, सुमित मोर, अनिल बरनवाल, कविता निश्चल, प्रिया पायल, रश्मि सिंह, रुचि जैन, विशाल जैन, शिल्पी बर्नवाल, कमल अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान और समाज सेवा के नए संकल्प के साथ हुआ। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
