धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर उड़ी अफवाहों पर लगा विराम, हेमा मालिनी और सनी देओल की टीम ने दी अपडेट

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 89 वर्षीय अभिनेता को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं, लेकिन बाद में कुछ खबरों में दावा किया गया कि उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है।

हालांकि, इन दावों को अभिनेता की पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल की टीम ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हेमा मालिनी ने दी हेल्थ अपडेट

अभिनेता से मिलने अस्पताल पहुंचीं हेमा मालिनी को मीडिया ने ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया। उन्होंने कहा,

“हम धर्मेंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।”

उनके इस बयान के बाद फैंस को राहत मिली है।


सनी देओल की टीम ने भी साफ किया मामला

सनी देओल की टीम ने भी बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा,

“यह सिर्फ अफवाह है। सर की तबीयत में सुधार हो रहा है, वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है।”

इससे स्पष्ट हो गया कि वेंटिलेटर पर होने की खबरें बिलकुल गलत हैं।


पहले भी हो चुके हैं अस्पताल में भर्ती

1 नवंबर को धर्मेंद्र को सांस संबंधी दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले इस साल उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी भी हुई थी। उम्र के इस पड़ाव पर उनके लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा निगरानी का हिस्सा बन गया है।

इसके बावजूद, धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। जल्द ही वे निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में नज़र आने वाले हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article