इंडो-नेपाल बॉर्डर पर नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 48.9 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार ,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां इंडो-नेपाल बॉर्डर से 48.9 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना पुलिस ने सिकटा नदी पुल के पास कार्रवाई करते हुए टेम्पू में छिपाकर ले जाए जा रहे 48.9 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के राजभार निवासी राजकिशोर कुमार, पिता विजय महतो और बिसंभरा निवासी सेराजुल मियां, पिता स्व. दुखी मियां के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित टेम्पू से गांजा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सिकटा नदी पुल के पास वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान टेम्पू में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने गांजा के साथ टेम्पू को भी जब्त कर लिया है। मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा के स्रोत और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इसकी भी जांच कर रही है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट ;-

Share This Article