CM सम्राट चौधरी से मिले पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के CMD संजीव श्रीवास्तव, आधुनिक टाउनशिप और रियल एस्टेट विकास पर हुई चर्चा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 26 मई। बिहार में शहरी विकास और आधुनिक आधारभूत संरचना को लेकर सरकार लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। इसी कड़ी में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के CMD संजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर राज्य के विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आधुनिक टाउनशिप को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार में योजनाबद्ध शहरी विकास, आधुनिक टाउनशिप निर्माण और रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई। संजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के समक्ष रियल एस्टेट क्षेत्र में FAR (फ्लोर एरिया रेशियो) को 3.50 से बढ़ाकर 6 करने का सुझाव रखा। उनका कहना था कि इससे राज्य में आधुनिक और व्यवस्थित शहरी विकास को नई गति मिलेगी तथा बड़े स्तर पर निवेश और निर्माण कार्य को बढ़ावा मिलेगा।

मुलाकात के दौरान संजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनकी एक स्केच भी भेंट किया, जिसे उनकी पुत्री श्रीनिका श्रीवास्तव ने बनाया है। श्रीनिका पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं और उनके द्वारा तैयार किए गए इस स्केच की मुख्यमंत्री ने सराहना की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में शिक्षा, युवाओं के भविष्य, रोजगार सृजन और जनहित से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हो रहा है और आने वाले समय में राज्य निवेश और रियल एस्टेट के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यशैली और विकास दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुखी नेतृत्व बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राजनीतिक और कारोबारी हलकों में इस मुलाकात को बिहार में शहरी विकास और रियल एस्टेट सेक्टर में संभावित बड़े बदलावों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश को लेकर कई नई नीतिगत पहल कर सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article