पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NewsPR के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने जन्माष्टमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना। पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NewsPR के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) संजिव श्रीवास्तव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। बाल रूप में उनकी लीलाएं, युवा अवस्था में धर्म और न्याय की स्थापना के लिए किया गया प्रयास तथा महाभारत में दिया गया गीता का उपदेश आज भी मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक है।

सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा –
“जन्माष्टमी का यह पर्व हमें जीवन में धर्म, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विवेक से काम लिया। हमें भी उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा, शांति और सकारात्मकता फैलानी चाहिए।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि जन्माष्टमी का पर्व समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा और लोगों के जीवन में समृद्धि, प्रेम और सद्भाव लेकर आएगा।

पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NewsPR परिवार ने भी अपने सीएमडी के साथ मिलकर समस्त नागरिकों को इस शुभ अवसर पर मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article