NEWS PR डेस्क: पटन, 27 अप्रैल। पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने विनय भूषण जी एवं पूनम देवी जी को शादी की वर्षगांठ के अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने इस खास दिन पर दोनों के सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि विनय भूषण एक नेकदिल, मिलनसार और अच्छे इंसान हैं, जो हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि विनय भूषण समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, जो उनके संवेदनशील और जिम्मेदार व्यक्तित्व को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि विनय भूषण बेहद मेहनती, कर्मठ और सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति हैं। अपने व्यवहार, परिश्रम और सामाजिक योगदान के कारण वे लोगों के बीच विशेष पहचान रखते हैं।
संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शादी की वर्षगांठ जीवन का एक यादगार अवसर होता है, जो प्रेम, विश्वास और साथ के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने विनय भूषण जी एवं पूनम देवी जी को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके जीवन में खुशियों की निरंतर वर्षा होने की कामना की।