नालंदा में डबल मर्डर से सनसनी, बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने का प्रयास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा के छबीलापुर थाना क्षेत्र के दोगी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति-पत्नी की हत्या कर उनके शव को जला दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतकों की पहचान विजय प्रसाद (54) और उनकी पत्नी कांति देवी (50) के रूप में की गई है। घटना के बारे में मृतक के बेटे विपिन कुमार ने बताया कि वह अपने घर से सुबह पैदल दूसरे मकान में पहुंचा, जहां माता-पिता रह रहे थे।

दरवाजा खुला हुआ और नाली से खून बह रहा था। जैसे ही घर के अंदर गया तो देखा कि मम्मी-पापा आग की लपट में थे।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम को घटनास्थल पर निरीक्षण को लेकर बुलाया गया है। छबीलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम को बुलाई गई है। फॉरेंसिक जांच होने के बाद ही घटना के संबंध में बताया जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article