बाखरपुर दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी की हत्या कर शव गंगा में फेंका, चार आरोपी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बाखरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गंगा नदी से एक युवक और महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश की बात सामने आई है 13 जून को कटिहार जिला के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के गंगा नदी में एक युवक और एक महिला का शव उतराता हुआ मिला था। जांच के बाद मृतकों की पहचान बंटी कुमार सिंह और उमा देवी के रूप में हुई। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ
पता चला कि उमा देवी की हत्या उसके पति भिखारी सिंह ने ही कर दी थी .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने साथियों धर्मराज सिंह, राजेश यादव उर्फ लंगड़ा, बंटी सिंह और लालबिहारी यादव उर्फ लालू के साथ मिलकर साजिश रची शवों को गंगा नदी में फेंकने के लिए जब सभी नाव पर सवार होकर निकले, तभी नाव डूब गई और इस घटना में बंटी सिंह की भी मौत हो गई इसको लेकर कहलगांव एसडीपीओ अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भिखारी सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। मुख्य आरोपी भिखारी सिंह के खिलाफ पहले से ही हत्या, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में सात केस दर्ज हैं

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article