गयाजी के बीकोपुर पंचायत में विशेष सहयोग शिविर, 114 में से 107 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

गांव में पहुंचा प्रशासन, 107 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत बीकोपुर पंचायत सरकार भवन में बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने त्वरित समाधान किया। शिविर के दौरान कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 107 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बाकी मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।


प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ऐसे सहयोग शिविरों से ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड और अंचल कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब पंचायत स्तर पर ही अधिकांश समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


वहीं अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सुविधाओं को सीधे गांवों तक पहुंचाना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ग्राम पंचायत बीकोपुर के मुखिया प्रतिनिधि रियासत अली खान और छोटन खान ने बताया कि पंचायत में पहली बार इस तरह का बड़ा सहयोग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एक साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी इस पहल को काफी उपयोगी बताया।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article