गया में स्विफ्ट डिजायर से आए चोर, घर के बाहर से स्कॉर्पियो लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात

डेल्हा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी, टोल प्लाजा फुटेज से पुलिस को मिले अहम सुराग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:-गया। जिले में वाहन चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। इस बार चोरों ने बाइक या छोटी गाड़ी नहीं, बल्कि घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो को निशाना बनाया। शातिर चोर स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे और कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मामला गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित डेल्हा बस स्टैंड के समीप का है। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर स्विफ्ट डिजायर कार से इलाके में पहुंचे। बताया जा रहा है कि पहले उन्होंने आसपास की रेकी की और मौका मिलते ही घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसमें संदिग्ध चोरों की गतिविधियां और उनकी कार दिखाई दे रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के जरिए अहम सुराग मिले हैं।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
चोरी के बाद आरोपी स्कॉर्पियो लेकर गया-पटना मार्ग की ओर निकल गए। इस दौरान जहानाबाद टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में भी स्विफ्ट डिजायर और चोरी की गई स्कॉर्पियो एक साथ गुजरती हुई दिखाई दी है। पुलिस अब टोल प्लाजा और स्थानीय सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। स्कॉर्पियो मालिक आनंद कुमार ने डेल्हा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वाहन इंद्रजीत उर्फ फंतुस कुमार के घर के नीचे खड़ी थी, जहां से रात के समय चोरी कर ली गई।
पुलिस वाहन चोर गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है..
पुलिस के पास अब चोरी में इस्तेमाल की गई कार का नंबर और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। इन सुरागों के आधार पर पुलिस वाहन चोर गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी और टोल प्लाजा से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस कितनी जल्द आरोपियों तक पहुंच पाती है। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article