सर्दियों के मौसम में लाभदायक हैं पालक, जानिये क्या है फायदे

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। अगर आप सर्दियों में पालक खाते है तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर अच्छा साबित हो सकती है। इसके साथ ही पालक के कई फायदें भी है। अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है। और हर किसी को सर्दियों में पालक खाने में बहुत अच्छा लगता है। और सर्दियों में अधिक पालक खाने से फायदे होते है। चुकी सर्दियों के मोसम में पालक के खेती भी अधिक होती है जिससें किमत भी अधिक नही होती है जिससे लोग पालक खाना ज्यादा पसंद करतें है।

लेकिन क्या आप जानते हैं की सर्दियों में पालक खाना कितना लाभ दायक हो सकता है. दरअसल सर्दियों में पालक सेवन के कई फायदे हैं। आयरन की कमी को दूर करने के साथ पालक में इम्युनिटी पावर को बूस्ट करने वाले विटामिन भी होते हैं। सबसे ज्यादा फायदा पालक वाली दाल खाने से होता है।

पालक में कई तरह के पोषक तत्व मिलते है, जानिए कौन कौन से विटामिन मिल सकता है:-

पालक में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए, तनाव को कम करने और ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने के लिए पालक खाना फायदेमंद होता है। खून की कमी होने पर सबसे पहले लोग पालक खाने की सलाह देते है, इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

READ ALSO : दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का जन्मदिन आज, चलाया करते थे सैंडविच स्टाल, जानिये हीरो बनने तक का सफर

आपको बतादें की 100 ग्राम अरहर दाल में 22 ग्राम प्रोटीन, 343 कैलोरी, 17 मिलीग्राम सोडियम, 1392 मिलीग्राम पोटैशियम, 63 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 15 ग्राम फाइबर और विटामिन ए, बी12, डी और इसके साथ ही कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।

इसके साथ ही पालक वाला दाल आपकें लिए और फायदें मंद हो सकता है:-

-पालक में विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। वहीं, दाल में प्रोटीन मौजूद होता है जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

-पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी दाल पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो भी पालक वाली दाल फायदेमंद है।

READ ALSO : सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के है कई फायदे और नुकासन, पढ़िए पूरी खबर

-अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो पालक की दाल में नींबू का रस डालकर पिएं। इसे त्वचा ग्लोइंग और जवां बनी रहती है। ये बालों के लिए भी अच्छा है।

-गर्भवती महिलाओं को पालक की दाल खाने की सलाह दी जाती। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

-पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छी होती है।

WATCH ALSO : https://youtu.be/WEEwPBeQWOc

Share This Article