स्मार्ट सिटी भागलपुर में हुआ मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत संपूर्ण भारतवर्ष में विगत ५ वर्षों से अनवरत गरीब असहाय व लाचार लोगों की निस्वार्थ सहायता करती रही है।साथ ही आमलोगों को अपने अधिकार और कर्तव्य के बारे में जागरूक भी करती आई है।

आज इस संगठन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भागलपुर जिले में किया है। बतौर उद्घाटन कर्ता जिले के चर्चित समाजसेवी आदरणीय दीपक सिंह जी रहे इन्हौनें विधिवत फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार महतो तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार रहे। कार्यक्रम का संयोजक युवा प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह रहे।मंच संचालन मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह और अमन कुमार जी ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।इस मौके पर संगठन के प्रदेश व जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ साथ सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article