जिला नियोजनालय नालंदा द्वारा आज स्टडी किट और टूल किट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला नियोजनालय नालंदा द्वारा आज स्टडी किट और टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दो योजनाओं के तहत संचालित किया जा रहा है।स्टडी किट योजना के तहत छात्रों को बीपीएससी, यूपीएससी और एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें प्रदान की जाती हैं।

अंकित राज ने बताया कि यह योजना उन छात्रों के लिए वरदान है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और 5,000 रुपये तक की किताबें खरीदने में असमर्थ हैं।टूल किट योजना के तहत स्वरोजगार के लिए आईटीआई, ब्यूटीशियन और सिलाई जैसे कोर्स करने वाले युवाओं को मशीन्स और इलेक्ट्रिकल उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद करना है।इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को लाभान्वित करना है, ताकि वे बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर पा सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article