युवाओं को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग सक्रिय: संजय कुमार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 23 मार्च। बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गन्ना उद्योग विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मंत्री ने कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने और नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभागीय पेवेलियन का फीता काटकर उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर चीनी मिलों के मॉडल का अवलोकन किया।

संजय कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष तीन नई चीनी मिलों का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित को सर्वोपरि मानते हुए उनकी आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, साथ ही राज्य सरकार द्वारा 10 रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने यह भी कहा कि गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं और किसानों को जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य के 20 जिलों में घटे गन्ना उत्पादन को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बिहार अपने पुराने गौरव को फिर से प्राप्त कर सके। इसके साथ ही राज्य में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य जारी है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने बताया कि बिहार में निवेश के लिए देश के विभिन्न राज्यों-उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुणे-से कई कंपनियां रुचि दिखा रही हैं। इन निवेशकों से बातचीत जारी है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

वहीं, ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने कहा कि राज्य में गुड़ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 10 यूनिट शुरू हो चुकी हैं। समस्तीपुर से आई एक यूनिट द्वारा लाई गई चार क्विंटल गुड़ की खेप एक ही दिन में बिक गई, जो बाजार में बढ़ती मांग का संकेत है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी और वैज्ञानिक गन्ना उत्पादन और चीनी उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

इस मौके पर संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह, सहायक ईखायुक्त वेदब्रत सहित कई अधिकारी, वैज्ञानिक और चीनी मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article