जहानाबाद में स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, हीट वेव तैयारियों का लिया गया जायजा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: जहानाबाद, 10 मई। जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए सिविल सर्जन ने शनिवार को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यू.पी.एच.सी. एरकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओकरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से निपटने की तैयारियों का गहन जायजा लिया गया। सिविल सर्जन ने हीट स्ट्रोक वार्ड, ओआरएस कॉर्नर, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल, कूलर और एसी की व्यवस्था के साथ मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की स्थिति की जांच की।

उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हीट वेव से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 24 घंटे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए रोस्टर प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सिविल सर्जन ने आम लोगों को गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए आईईसी सामग्री के व्यापक उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ताप-जनित रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत सभी संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मामलों की पहचान कर उन्हें ई-पीएमएसएमए पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। वहीं जिला योजना समन्वयक ने संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों का कायाकल्प एवं एनक्यूएएस के तहत आंतरिक मूल्यांकन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट जिला स्तर पर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि राज्य स्तर से आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article