विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी,एफएसएल टीम जांच में जुटी

रहस्यमयी हालात में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत पिपरासी थाना क्षेत्र के रामनगर धूसवा टोला में सोमवार को 26 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान दुर्गावती देवी, पति गुड्डू यादव, के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, दुर्गावती की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी और वह तीन बच्चों की मां थी। उसका पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर रहता है।
ऑनलाइन सामान के भुगतान के लिए मांगे थे पैसे
ससुराल पक्ष का कहना है कि दुर्गावती ने ऑनलाइन कुछ सामान मंगाया था, जिसके भुगतान के लिए उसने पैसे मांगे थे। उनके अनुसार, इस बात को लेकर घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। बताया गया कि देर रात बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर देखा गया, जहां दुर्गावती का शव फंदे से लटका मिला।
पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
पिपरासी थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article