NEWS PR डेस्क :- पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां पोखर में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बेतिया से बड़ी खबर है, जहां आरएलएसवाई कॉलेज के समीप पोखर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगईया निवासी अनिल कुमार, पिता स्वर्गीय रखूं महतो के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, अनिल कुमार बुधवार शाम काम से घर लौटने के बाद पोखर के पास टहलने के लिए निकले !
परिजनों के अनुसार, अनिल कुमार बुधवार शाम काम से घर लौटने के बाद पोखर के पास टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।

गुरुवार 13 अगस्त की सुबह करीब छह बजे परिजनों को सूचना मिली कि पोखर में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अनिल कुमार के रूप में की।
शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा !
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट: –