रैयाम और सकरी चीनी मिलों के लिए 30 हजार एकड़ में होगी गन्ने की खेती, डीएम ने अधिकारियों को दिए विशेष अभियान के निर्देश
NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 9 जुलाई। रैयाम और सकरी चीनी मिलों के सुचारु संचालन के लिए दरभंगा जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।