10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया लिपिक, निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार
NEWS PR डेस्क: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने औरंगाबाद के हसपुरा अंचल कार्यालय में कार्यरत लिपिक श्लोक कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सोमवार को पटना से पहुंची टीम ने ट्रैप बिछाकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया, जहां न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को बेउर जेल भेज दिया गया।