सोमनाथ यात्रा की तैयारियों का सचिव ने लिया जायजा, 20 जुलाई को पाटलिपुत्र से 1100 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से होंगे रवाना
NEWS PR डेस्क: पटना, 04 जुलाई। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहल ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के तहत आयोजित होने वाली ‘सोमनाथ यात्रा’ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यात्रा को लेकर शुक्रवार को कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार (भा.प्र.से.) ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।