जल संसाधन विभाग में 15 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
NEWS PR डेस्क: पटना, 20 मई। सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के सभागार में आज आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में माननीय उप मुख्यमंत्री (जल संसाधन) विजय कुमार चौधरी ने कुल 15 अभियर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 6 नवनियुक्त सहायक अभियंता तथा अनुकम्पा के आधार पर 6 निम्नवर्गीय लिपिक तथा 3 कार्यालय परिचारी शामिल हैं।