मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 153 नए कलाकारों को स्वीकृति, मिलेगा 3 हजार रुपये मासिक
NEWS PR डेस्क: पटना,14 मई। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत गुरुवार को मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 153 नए कलाकारों के पेंशन प्रस्ताव को अनुमोदित किया। साथ ही योजना के अंतर्गत लाभुक कलाकारों की कुल संख्या अब 411 हो गई है। इससे पूर्व 258 कलाकार इस योजना से लाभान्वित हो रहे थे। नए स्वीकृत कलाकारों को मई माह से पेंशन राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।