एक भी घुसपैठिया सीमा पार न कर पाए, ऐसा सशक्त सुरक्षा तंत्र बनाना हमारा संकल्प: अमित शाह
NEWS PR डेस्क: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी में दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से 2026 तक का दौर देश की आंतरिक सुरक्षा के इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।