टोटो चालक की हत्या का खुलासा: लूट के लिए गला दबाकर की गई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
NEWS PR डेस्क: भागलपुर/नवगछिया, 09 अप्रैल। नवगछिया पुलिस ने टोटो चालक सिटू कुमार की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बैटरी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।