पटना में भीषण गर्मी का प्रकोप: जिला प्रशासन अलर्ट, 400 प्याऊ व 15 आश्रय स्थल बनाए गए
NEWS PR डेस्क: पटना, 18 मई। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़े स्तर पर पेयजल व्यवस्था शुरू की है। जिलाधिकारी पटना के निर्देश पर जिले के 17 नगर निकायों और 26 अंचलों में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि लोगों को गर्मी के दौरान पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।