AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
478 teachers to be recruited via TRE-4; hostel grants doubled; Backward Classes Welfare Department highlights achievements and shares future roadmap.

TRE-4 से 478 शिक्षकों की होगी बहाली, छात्रावास अनुदान दोगुना; पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने गिनाईं उपलब्धियां, साझा किया भविष्य का रोडमैप

NEWS PR डेस्क: पटना, 8 जुलाई। बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने बुधवार को सूचना भवन स्थित संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में विभाग की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। विभाग की मंत्री श्रीमती रमा निषाद की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने बताया कि विभाग संचालित आवासीय विद्यालयों में TRE-4 के तहत 478 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की मासिक अनुदान राशि ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,000 कर दी गई है तथा 15 किलोग्राम मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More