जल जीवन मिशन: देश के 81% से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल जल, सरकार का बड़ा दावा
NEWS PR डेस्क: देश में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत केंद्र सरकार ने बड़ी प्रगति का दावा किया है। सरकार के अनुसार, अगस्त 2019 में मिशन की शुरुआत के समय जहां केवल 3.23 करोड़ यानी 16.7 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों के पास नल जल कनेक्शन था, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 15.82 करोड़ यानी 81.71 प्रतिशत तक पहुंच गई है।