सीतामढ़ी की सरकारी शिक्षिका ने किया प्रेम विवाह, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मामला सुर्खियों में
NEWS PR डेस्क: सीतामढ़ी। बिहार के रीगा थाना क्षेत्र से एक अनोखा प्रेम विवाह मामला सामने आया है जिसमें बीपीएससी से चयनित एक सरकारी शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गईं और बाद में दोनों ने एक वीडियो जारी कर खुद अपनी स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।