महाशिवरात्रि पर हाजीपुर में निकली ऐतिहासिक शिव बारात, गाड़ीवान बने नित्यानंद राय
NEWS PR डेस्क: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हाजीपुर की पारंपरिक शिव बारात इस वर्ष भी श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई। शहर की सड़कों पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल की उड़ती रंगत और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक आयोजन का दर्शन किया।