महादलित टोलों में चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान, 21 जुलाई से 15 दिनों तक बनेंगे कार्ड
NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 11 जुलाई। जिले में आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 21 जुलाई 2026 से लगातार 15 दिनों तक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जाएं।