6000 करोड़ के निवेश से बिहार में लगेगा अत्याधुनिक स्टील प्लांट, सरकार ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
NEWS PR डेस्क: बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। सुपर शक्ति और अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात कर लगभग 6 हजार करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक स्टील प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव सौंपा है।