15 जुलाई से शुरू होगा नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र, डीएम ने तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश
NEWS PR डेस्क: मधुबनी,13 जुलाई। जिले में नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों के संभावित उद्घाटन और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 जुलाई से पहले सभी आधारभूत और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।