मोतिहारी में डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान: एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और नई चीनी मिलों से बदलेगा चंपारण
NEWS PR डेस्क: मोतिहारी: बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary ने मोतिहारी में आयोजित पिपरा कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह बागवानी एवं पशु मेला कार्यक्रम के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि बिहार में व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाई देने के लिए सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।