सासाराम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: थानाध्यक्ष के वेतन से रोजाना कटेंगे 500 रुपये
सासाराम (रोहतास) न्यायिक आदेशों की अनदेखी करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ रोहतास जिले की अदालत ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिला जज की अदालत ने अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष के वेतन से प्रतिदिन 500 रुपये की कटौती करने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। यह जुर्माना तब तक जारी रहेगा जब तक अदालत के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं कर लिया जाता।