DM के आदेश पर 221 पेट्रोल पंपों की हुई जांच, आपूर्ति सामान्य; गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर प्रशासन सख्त
NEWS PR डेस्क: पटना, 31 मार्च। राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने जिले के कुल 221 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया और स्टॉक, वितरण, शुद्धता, लाइसेंस की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों का विस्तृत परीक्षण किया।