स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब CCTV से होगी निगरानी, डॉक्टरों के कामकाज का डिजिटल रिकॉर्ड रखेगी सरकार
NEWS PR डेस्क: पटना, 30 जून। बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए विशेष सॉफ्टवेयर भी विकसित किया जा रहा है।