बिहारी लड़कियों के अपमान पर गुस्सा, 10 लाख इनाम के ऐलान से राजनीति गरम, जुबान काट देंगे
पटना उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक कथित बयान ने बिहार की राजनीति में जबरदस्त उबाल पैदा कर दिया है। बिहार की लड़कियों के विवाह को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में शनिवार को प्रदर्शन और नारेबाजी देखने को मिली।