समृद्धि यात्रा: गया और औरंगाबाद पहुंचे सम्राट चौधरी, काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर
NEWS PR डेस्क: पटना/गयाजी/औरंगाबाद-बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मोक्ष धाम गयाजी में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही गया में डेढ़ हजार एकड़ से ज्यादा भूमि में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, राज्य में एक करोड़ नौकरी-रोजगार सृजन के लक्ष्य को पूरा करने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।