आधी रात प्रेमी से बात पर भड़का भाई-पिता का गुस्सा, बेटी की गला रेतकर हत्या, नहर में फेंका शव
बिहार के बांका जिले से दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। आधी रात मोबाइल पर प्रेमी से बात करना एक युवती की जान ले बैठा। सामाजिक प्रतिष्ठा और गुस्से में अंधे होकर पिता और भाई ने मिलकर अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।